श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र महिला विंग ने किया तीज महोत्सव का आयोजन




नवीन चौहान

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र महिला विंग की सदस्यों ने तीज महोत्सव का आयोजन गीत गोविन्द बेंकट हाल में किया। महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। तीज महोत्सव में मुख्य अतिथी के रूप में वैश्य बंधु परिवार की महिलाओं ने स्वयं समारोह का संचालन किया। महिलाओं ने सावन के गीतों पर गीत संगीत की मधुर धुनों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर आरती मोदी व अरूणा बंसल ने कहा कि सुहागनों का प्रमुख त्यौहार तीज खुशीयों का पर्व है। सुहागने श्रंगार कर सावन की परंपराओं को अपने माध्यम से दर्शाती चली आ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज उन्नति की और अग्रसर होगा। ऐसे आयोजन महिलाओं में ऊर्जा का संचार करते हैं। शशी अग्रवाल व नरेश रानी ने कहा कि तीज महोत्सव शिव पार्वती के अट्ट बंधन को दर्शाता है। महिलाएं सजधज कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ साथ सुख समृद्धि की कामना भी भगवान शिव से करती हैं। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ही वैश्य बंधु समाज की पहचान होती है। कार्यक्रम संयोजिका पिंकी अग्रवाल व हेमलता सिंघल ने कहा कि तीज पर्व महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है। महिलाएं एकजुट होकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ वर्षो से मनाती चली आ रही हैं। तीज महोत्सव में महिलाओं द्वारा मेहंदी, गायन, नृत्य व क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा को अच्छे से दर्शाया। परिवारों को संगठित होकर ही पर्वो को मनाना चाहिए। नमिता जैन, अनीता गुप्ता व नीरजा अग्रवाल ने कहा कि वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र की महिला विंग की सदस्य लगातार समाज उत्थान में अपना योगदान देती चली आ रही हैं। महिलाओं को आगे बढ़ाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। शिक्षित महिलाएं ही राष्ट्र निर्माण में मुख्य निभाती चली आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वैश्य बंधु समाज द्वारा सामाजिक गतिविधियों को भी संचालित किया जा रहा है। घरेलू महिलाएं परिवारों के उत्थान में अपना सहयोग देकर सम्मान पा रही हैं। उन्होंने कहा कि तीज पर्व हमारी आस्था को दर्शाता है। सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन ही हिन्दू संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। महिलाओं ने बढ़चढ़ कर गीत संगीत नृत्य की प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर सुधा जैन, ममता अग्रवाल, अर्पणा गोयल, डॉली गुप्ता, ललतेश गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, अर्पणा गोयल, रेणु बंसल, रीतु तायल, रजनी बंसल, अलका गोयल, सपना गुप्ता, सुनीता मित्तल, बबीता, अलका सिंघल के अलावा अशोक अग्रवाल, जय भगवान गुप्ता, महावीर प्रसाद मित्तल, संजय अग्रवाल, सुमित गोयल, प्रमेश गुप्ता, विनीत अग्रवाल, प्रणव बंसल, मुदिल तायल सहित समस्त कार्यकारिणी ने महोत्सव में भाग लिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *