chanakya amit shah से होगी बात, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र की योगी आदित्यनाथ से मुलाकात





अक्षिता रावत
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एक बार फिर राजनैतिक फार्म में नजर आ रहे है। हाल ही में हरिद्वार हरकी पैड़ी पर मां गंगा में स्नान और पूजा अर्चना के बाद सीधे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने लखनऊ पहुंच गए। हालांकि उनकी यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। लेकिन इस मुलाकात के पीछे सियासी मायने निकाले जाने लगे है। राजनैतिक जानकारों ने बताया कि त्रिवेंद्र सिंह रावत लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने जा रहे है। विगत दिनों उन्होंने गढ़वाल और कुमाऊ क्षेत्रों का दौरा किया। मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल में उनकी विदाई जरूर आश्चर्यजनक रही, लेकिन जनता में उनकी स्वीकार्यता है। उनके विजनरी सोच को जनता ने सराहा है। भाजपा हाईकमान लोकसभा चुनाव में त्रिवेंद्र सिंह रावत को मैदान में उतार सकती है।
वही दूसरी ओर हरिद्वार लोकसभा सीट पर संतों ने टिकट की मांग करके माहौल गरमाया हुआ है। हरिद्वार के संत हरिद्वार लोकसभा सीट पर टिकट की मांग पर अडिग दिखाई दे रहे है। भाजपा संतों से नाराजगी मोल नही लेगी। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि दो बार के हरिद्वार सांसद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को अपने ही संतों को मनाने की जुगत भिड़ानी पड़ेगी। तभी टिकट के लिए उनका रास्ता साफ होगा।
लेकिन बात करें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तो वह भाजपा के चाणक्य अमित शाह के बेहद करीबी माने जाते है। लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाए जाने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत नैपथ्य में चले गए। भाजपा हाईकमान ने उनकी काबलियत का उपयोग नही किया और उत्तराखंड में पार्टी और संगठन को मजबूत करने की ​जिम्मेदारी दी गई। इस कार्य को त्रिवेंद्र सिंह रावत बखूवी निभाते रहे। यही कारण रहा कि उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में भाजपा की रीति नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने में जुटे रहे। हालांकि भाजपा के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनकी अदावत की खबरे जरूर सोशल मीडिया के माध्यम से बाहर आती रही। लेकिन त्रिवेंद्र सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी के बीच आपसी वैमस्य देखने को नही मिला। भाजपा के बड़े लीडर को सम्मान को पुष्कर सिंह धामी ने भी बरकरार रखा और उनके घर तक सम्मान करने पहुंचे। हालांकि यह तो भाजपा के संस्कारों की बात है लेकिन रजनीति के लिहाज से देखा जाए तो पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अब पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर चुके है।
हरिद्वार में जिस तरह उन्होंने गंगा स्नान किया और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद राजनैतिक जानकारों में चर्चाओं का दौर जारी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *