तूफानी गति से चल रही धामी सरकार, गंगा में दुग्धाभिषेक कर बोले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत






नवीन चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देव दीपावली पर्व पर हरिद्वार के हरकी पैड़ी घाट पर मां गंगा में दुग्धा​भिषेक किया और पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। गंगा सभा के पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना का कार्यक्रम विधि विधान से संपन्न कराया। गंगा सभा के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यालय में गंगाजलि और प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने हरकी पैड़ी पर मोहन जी पूरी वाले के यहां चंद्रकला का स्वाद लिया और उत्तराखंड की धामी सरकार को तूफानी गति से चलना बताया। हालांकि धामी सरकार के तूफानी गति से चलने के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की गिनती उत्तराखंड के कददावर नेताओं में की जाती है। उनके मुंह से निकली कोई बात सामान्य नही होती है। उत्तराखंड में करीब चार सालों तक पारदर्शी सरकार चलाने का रिकार्ड उनके नाम पर है। लेकिन फिलहाल वह करीब एक साल से साइलेंट मुद्रा में है और सामाजिक कार्यो में जनसेवा कर रहे है।


सोमवार को वह बहादराबाद स्थित एक होटल में प्रेस क्लब सिडकुल के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। कार्यक्रम को संपन्न कराने के बाद उनका काफिला सीधा हरिद्वार के हरकी पैड़ी पहुंचा। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देव दिवाली पर्व पर मां गंगा में दुग्धाभिषेक किया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमारे यहां सभी पर्वो का विशेष महत्व है और जब देव दीपावली का अवसर है तो महत्व और बढ़

जाता है। मां गंगा में दुग्धाभिषेक किया। पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकारिणी सदस्य पृथ्वी सिंह चौहान, पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर सुशील चौहान, पूर्व राज्यमंत्री शमशेर सत्याल, भाजपा नेता उज्जवल पंडित, ​मंडल महामंत्री विकास तिवारी, पूर्व राज्यमंत्री नेपाल सिंह, चेयरमैन प्रदीप चौधरी, मोहित कौशिक, शिवम कश्यप व गंगा सभा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
बताते चले कि देव दिवाली पर्व पर सभी देवता गंगा घाट पर दिवाली मनाने उतरते हैं। मान्यता है कि देव दिवाली के दिन दीपदान करने से जीवन में सुख-संपन्नता बढ़ती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *