नवीन चौहान
रानीपुर झाल के पास गंगनहर में गिरी कार की घटना की जानकारी मिलने के बाद हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य चलवाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने की बात कही। इस हादसे में कार में सवार दो बच्चे और एक महिला समेत चार की मौत हो गई है।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम रुड़की की ओर से आ रही एक कार ज्वालापुर रानीपुर झाल के पास दीवार तोड़ते हुए सीधे गंगनहर में समा गई। इसमें दो बच्चों सहित मां नहर में डूब गए। जबकि पिता ने किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं चालक भी कार के साथ ही डूब गया। इस बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना की सूचना प्राप्त होते ही रात को एसएसपी स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर जनता के लोगों को धैर्य बनाए रखने तथा राहत एवं बचाव कार्य कर रहे पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारिगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के लगातार प्रयास से देर रात को ही दुर्घटनाग्रस्त कार को गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया। कार में मिले शवों को पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- एस.एम. पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट, छात्रवृत्ति की घोषणा
- मानसिक स्वास्थ्य विषय पर डीएवी देहरादून में कार्यशाला, मनोवैज्ञानिक डॉ मुकुल शर्मा ने दिया सकारात्मक जीवन का मंत्र
- ‘जैव नियंत्रण एजेंट’ उत्पादन की सेना के जवान प्रशिक्षण शिविर में समझेंगे बारीकी
- धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, का 100% रिजल्ट — प्रतिभा, परिश्रम और संस्कार का संगम
- प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग तेज” :डीएलएड प्रशिक्षुओं ने शिक्षा मंत्री से की शिष्टाचार भेंट



