DAV में दिखा मिनी इंडिया, खूब लहराया तिरंगा और वेदों की गूंज से सराबोर




नवीन चौहान
महात्मा हंसराज के जन्मदिवस पर आयोजित समर्पण दिवस पर डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में मिनी इंडिया की झलक दिखलाई दी। समूचे भारत के तमाम डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं और स्कूली बच्चों का कार्यक्रम में जमाबड़ा लगा।

देश के विभिन्न राज्यों से आए वेद विद्धान मनीषियों, संतों का बच्चों को आशीर्वाद मिला। डीएवी संस्था की एकजुटता, देश को विश्व गुरू बनाने की संकल्पवद्धता दिखाई दी। बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में तिरंगा लहराकर देशभक्ति को सर्वोपरि और वेदों के ज्ञान को सर्वश्रेष्ठ बताकर अपने इरादे जाहिर किए। डीएवी स्कूल के यही बच्चे भारत विश्व गुरू बनाने तथा महात्मा हंसराज के विचारों को चरितार्थ करने में अपना योगदान देंगे।

22 अप्रैल 2023 की शाम डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर के लिए एक यादगार और कभी ना भूलने वाला पल है। महात्मा हंसराज के जन्मोत्सव पर्व पर आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम बेहद ही अद्भुत अविश्‍वसनीय और अकल्‍पनीय रहा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए करीब डेढ़ माह पूर्व से तैयारियां शुरू की गई।

डीएवी जगजीतपुर,बीएम डीएवी और डीएवी देहरादून के बच्चों के करीब एक हजार बच्चों ने महात्मा हंसराज के राष्ट्रप्रेम और जीवन दर्शन को लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुति तैयार की। वही भारत के विभिन्न राज्यों में संचालित करीब 948 डीएवी स्कूलों के प्रधानाचार्यो और शिक्षकों के एक कार्यक्रम में पहुंचने को लेकर व्यवस्था की गई।

सभी प्रधानाचार्यो की भाषा में वेदों का ज्ञान कॉमन रहा तो ड्रेस कोड ने उनके राज्य और स्कूल की पहचान कराई। डीएवी स्कूल जगजीतपुर ने प्रबंधन को बेहतर बनाया। करीब 10 हजार से अधिक लोगों के भोजन व्यवस्था कराई गई। स्कूल का वातावरण पूरी तरह से वेदमय नजर आया। डीएवी स्कूल जगजीतपुर के शिक्षक, शिक्षिकाओं का अलग ड्रेस कोड आर्य समाज की परपंरा को भलीभूत करता नजर आया।

अंग्रेजी स्कूलों के वातावरण से कोसों दूर वेदों और ऋषि मुनिया की दुनिया में मिनी भारत दिखाई दिया। जहां आर्य समाज को आगे बढ़ाने और वेदों के प्रचार—प्रसार को लेकर मंथन हुआ। स्वामी दयानंद के सपनों और महात्मा हंसराज के विचारों को फलीभूत करने का संकल्प लिया गया।

जहां धर्म का मूल अर्थ कर्तव्य और कर्म करने का ज्ञान उपस्थितजनों को मिला। डीएवी प्रबंधकृत समिति के प्रधान पदमश्री पूनम सूरी जी के आदर्श व्य​क्तित्व और उनकी दूरदर्शी सोच व आर्य समाज के प्रति उनकी भावनाओं को एक नई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान हुई।

डीएवी का अलौकिक हवन
महात्मा हंसराज के जन्मोत्सव पर डीएवी स्कूल में आयोजित हवन यज्ञ बेहद ही अलौकिक रहा। वेदपाठी विद्धानों ने मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधिविधान से हवन यज्ञ संपन्न कराया। पदमश्री पूनम सूरी जी ने सभी वेद पाठियों पर पुष्पवर्षा कर उनको सम्मानित किया और आर्यसमाज की लौ को गुंजायमान किया।

आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के सचिव एस के शर्मा जी ने हवन यज्ञ के कार्यक्रम को बेहद ही अद्भुत बनाकर सभी का ध्यान कार्यक्रम की ओर आकर्षित करने के लिए प्रेरित किया।
सम्पूर्ण हवनयज्ञ प्रक्रिया में सभी धर्मशिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया एवम् डी ए वी स्कूल हरिद्वार की धर्म शिक्षिका अनिता स्नातिका का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *