मुंबई. मंगलवार की सुबह एक जर्जर चार मंजिला आवासीय इमारत के ढहने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन महीने की एक बच्ची भी शामिल है। साईं दर्शन इमारत के मलबे से 19 लोगों को जिंदा निकाला गया। राहत और बचाव कार्य जारी है। इस मामले में स्थानीय शिवसेना नेता पर केस दर्ज हुआ है। यह इमारत बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के खतरनाक इमारकों की सूची में शामिल थी और छह महीने पहले ही उसे खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। बीएमसी आपदा नियंत्रण के मुताबिक, बचाए गए लोगों में से 11 को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दिल्ली में मौजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की जांच का आदेश दिया है और निगम आयुक्त अजय मेहता से 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।