नवीन चौहान.
शहर की पॉश कालोनी पार्श्वनाथ पंचवती में आगरा पुलिस-एसटीएफ ने आनलाइन सट्टे के अवैध धंधे का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में सरगना भी शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 62 हजार रुपये, 5 लैपटॉप, 12 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सटोरियों के तार दिल्ली एनसीआर के गिरोह से जुड़े हुए हैं। फोन पर लोग नंबर लगाते थे। रुपयों का लेन-देन ऑनलाइन होता था। एसटीएफ की टीम ने सूचना के आधार पर पंचवटी कॉलोनी में बड़े स्तर पर सट्टा कराये जाने की सूचना पर यह छापेमारी की। सीओ उदय प्रताप सिंह, निरीक्षक हुकुम सिंह ने टीम और ताजगंज पुलिस के साथ कोठी नंबर 158 में छापा मारा। द्वितीय तल पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक इनमें सरगना मुन्ना कुरैशी है। वह मूलरूप से लोहामंडी का रहने वाला है। उसके साथ चमरौली निवासी लोकेश परमार, शमसाबाद निवासी उत्तम चंद, रायभा निवासी संजू सिंह, भरतपुर निवासी हर्षबंधू गौड़ पकड़े गए। ये सभी मुन्ना के लिए काम करते हैं। वह उन्हें हर महीने 20 से 25 हजार रुपये वेतन देता था। कर्मचारी लेन-देन का हिसाब रखते हैं। लोगों से संपर्क करते हैं, जो लोग नंबर लगाते हैं, उन्हें सट्टा खुलने की जानकारी देते हैं।

- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी
- कांवड़ मेले की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले हरिद्वार के 36 पुलिसकर्मी सम्मानित
- कांवड़ मेले में उत्कृष्ट ड्यूटी पर 63 पुलिसकर्मी सम्मानित








