राशन डीलरों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान




नवीन चौहान
राशन डीलरों की मनमानी के चलते उपभोक्ताओं को अनेकों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राशन डीलर समय से दुकानें नहीं खोलते हैं। जिसके कारण उपभोक्ता समय पर राशन नहीं ले पा रहे हैं। कई राशन डीलर तो महीने में मात्र एक दिन ही अपनी दुकान खोलकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं। अनेकों उपभोक्ता सरकार से मिलने वाले राशन को नहीं पाते हैं। उपनगरी ज्वालापुर के क्षेत्रों में खुली राशन की डीलरों की दुकानें समय से नहीं खुल पाती है। दुकानों पर उपभोक्ताओं के लिए राशन वितरित किये जाने की कोई सूचना अंकित नहीं की जाती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि समय से दुकाने नहीं खुल पाती है। बहुत सारे उपभोक्ता राशन नहीं पाते है। सरकार तो उपभोक्ताओं को सस्ती खाद्य वस्तुएं उपलब्ध कराती है। लेकिन राशन डीलरों की यह मनमानी रूकने का नाम ले रही है। रवि, जौनी, अंकुर राजपूत आदि का कहना है कि समय पर दुकानें नहीं खुलने के कारण उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पाता है। राशन डीलर खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। आये दिन राशन डीलरों की दुकानों पर उपभोक्ताओं की लम्बी-लम्बी कतारे लगी रहती है। कई बार तो उपभोक्ताओं के साथ बदसलूकी भी करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है विभागीय अधिकारियों को उपनगरी ज्वालापुर के राशन डीलरों का संज्ञान लेना चाहिए। समय-समय पर अधिकारी अगर इन क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाये तो राशन लीडरों की मनमानी का पता अधिकारियों को भी लग सकेगा। जन प्रतिनिधि भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। महिलाएं, बुजुर्ग राशन डीलरों की दुकानों पर राशन लेने के चक्कर में बार-बार दुकानों के चक्कर काटते रहते हैं लेकिन राशन डीलर अपनी दुकान पर किसी भी प्रकार की कोई सूचना अंकित नहीं करते है। राशन भी उपभोक्ताओं को नियमानुसार नहीं मिल पाता है। राशन डीलरों की मनमानी लगातार जारी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जो राशन डीलर उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों को सही रूप से वितरित नहीं करेगा उसके खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन भी चलाया जायेगा।
पार्षद मेहरबान खान का कहना है कि उपभोक्ताओं की शिकायतों पर समय-समय पर संज्ञान लिया जाता है। राशन डीलरों की मनमानी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को सही तरीके से लागू कराया जायेगा वरना विभागीय अधिकारियों से मनमानी करने वाले राशन डीलरों की शिकायत की जायेगी। उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा। जबकि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर राशन डीलर राशन की कालाबाजारी भी कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को मिलने वाले राशन में भी कटौती की जा रही है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए जिससे राशन की कालाबाजारी की रोक लगायी जा सके।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *