लाखों कांवड़ियों ने किया पुरा महादेव और औघड़नाथ मंदिर पर जलाभिषेक




मेरठ। शिवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। लाखों कांवड़ियों ने पुरा महादेव मंदिर और औघडनाथ मंदिर में शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर की दोनों ही स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
शहर के औघड़नाथ मंदिर परिसर की सुरक्षा पुलिस के अलावा सेना और अर्द्धसैनिक बल कर रहे हैं। यहां खुफिया एजेंसी भी सक्रिय है। सीसीटीवी से मंदिर परिसर की निगरानी की जा रही है। ड्रोन से मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में नजर रखी जा रही है। डीएम और एसएसपी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं ने भी जलाभिषेक करना शुरू कर दिया है। मंदिर में लंबी कतारें श्रद्धालुओं की लगी हैं। जो कांवड़ियां बाहर के हैं वह जल चढ़ाकर अपने मूल स्थान की ओर रवाना हो रहे हैं। मुख्य जल कावंडियों का शाम को चढ़ाया जाएगा। इसी तरह पुरा महादेव मंदिर में भी अब तक लाखों की संख्या में कांवड़ियों ने पहुंच कर जलाभिषेक किया। यहां भी बड़ी संख्या में कांवड़ियां और श्रद्धालु जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर की सुरक्षा में यहां भी पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात है। इस बार कांवड़ यात्रा में आतंकी खतरे के अंदेशे के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शहर के मंदिरों में भी हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं। गांवों में भी मंदिरों में शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है। सुबह से ही लोग मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *