त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को नेता बनाने के सिखा दिए गुर




नवीन चौहान.
त्रिवेंद्र सिंह रावत जहां भी जाते है कार्यकर्ताओं को गले लगाते है। सेल्फी खिंचाते और मुस्कराते दिखाई देते है। मातृ शक्ति को नमन करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरते है। भारत मां की जय—जयकार करते और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की बात करते है। त्रिवेंद्र के सरल स्वभाव को कार्यकर्ताओं ने भी नजदीक से देखा तो वह सभी बेहद उत्साहित नजर आए।


त्रिवेंद्र सिंह रावत को संगठन का बहुत गहरा अनुभव है। उन्होंने बेहद कम आयु में भी संघ की पाठशाला में अध्यन किया। संघ से अनुशासन सीखा तो देशभक्ति का जज्बा जाग्रत हुआ। समय के पाबंद रहने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत राजनीति में क्षेत्र में रहकर भी बातों को स्पष्ट बोलने में यकीन रखते हैं। समय के पाबंद है। संगठन को मजबूत करने की उनके अपार क्षमता है।
ऐसा ही कुछ चुनाव अभियान में निकले त्रिवेंद्र सिंह रावत की सांगठनिक शक्ति का स्वरूप भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकों में देखने को मिला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ताकतवर नेता बनने के ​सभी गुर सिखाए। कार्यकर्ताओं को उनकी ताकत का एहसास कराया और संगठन से जुड़कर राष्ट्रसेवा में उनके योगदान का ज्ञान दिया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एक कार्यकर्ता ही बूथ की सबसे ब़ड़ी ताकत होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि कार्यकर्ताओं के उत्साह में कोई कमी नही होनी चाहिए। आप सभी का उत्साह मेरे मनोबल को मजबूत करता है। भाजपा की तमाम बैठकों में त्रिवेंद्र सिंह रावत एक—एक कार्यकर्ताओं के साथ सेल्फी कराते नजर आए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *