दीपावली कार्यक्रम शहीदों की याद में होगा समर्पित: मदन कौशिक




हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के आगामी 23 अक्टूबर को दीपावली कार्यक्रम को लेकर नगर विधायक मदन कौशिक ने तीनों मण्डलों के मण्डल अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारियों सहित बैठक होटल में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आगामी 23 अक्टूबर के दीपावली कार्यक्रम को शहीदों की याद में समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों का पर्व है सादगी के साथ दीपावली को हर्षोल्लास एवं एकता के साथ मनाये। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता 23 अक्टूबर के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। मध्य हरिद्वार मण्डल अध्यक्ष कामनी सडाना व सप्तऋषि मण्डल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि भाजपा लगातार हिन्दू रीति रिवाजों से त्यौहारों को मनाती चली आ रही है। दीपावली पर्व राष्ट्रीय एकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सभी मण्डलों के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तृत जानकारियां दे दी गई हैं। दीपावली कार्यक्रम को भव्यता एवं सादगी के साथ मनाया जायेगा। देश के उन वीर जांबाज सैनिकों को भी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम को मनाया जायेगा। कनखल मण्डल के अध्यक्ष देवेन्द्र मनवाल एवं महामंत्री संदीप अरोड़ा ने कहा कि युवाओं में गजब का उत्साह बना हुआ है। कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश दे दिये गये हैं युवा वर्ग अपनी तैयारियां बढ़ चढ़कर कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिशाहिन हो चुकी हैं। कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को प्रचारित प्रसारित करने में जुट जाये आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखायेगी। जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा व विकास तिवारी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में पहुंचे सभी पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि कार्यक्रम की भव्यता को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रत्येक मण्डल के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा समझा दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस कार्यक्रम को शहीदों की याद में मना रही है। देश के वीर शहीदों का सम्मान हमें करना चाहिये युवाओं को वीर सैनिकों की शहादत से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। जाबांज सैनिक अपनी जान की परवाह किये बगैर देश की सीमाओं की रक्षा में अपना सब कुछ लुटा देते हैं। इस अवसर पर रवि जैसल, सौरभ शर्मा, मृदुल कौशिक, हैदर नकवी, प्रियव्रत गुप्ता, पुष्पाजंलि, आशीष धीमान, विदित शर्मा, अनिल कुमार, विनित जौली, कमला जोशी, अश्वनी चैहान, झांगेराम जोशी, दीपकनाथ गोस्वामी, राजेश शर्मा, गोपाल, विजय गवाड़ी, आशीष अमोली, संगीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *