चाईना की वस्तुओं का बहिष्कार कर मिट्टी के दिये किये वितरित




हरिद्वार। दीपावली पावन पर्व के आगमन पर चाईना निर्मित वस्तुओं बहिष्कार करते हुए अनोखे रूप में भाजपा नेता संजय चोपड़ा की अगुवाई में रेलवे रोड मार्ग पर मिट्टी के दीपक आमजनमानस को निशुल्क उपलब्ध कराये और आम लोगों को संकल्प भी कराया कि आने वाले दीपावली पर्व पर मिट्टी के दिये ही अपने घरों में जलाये। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों में देश की मिट्टी के दिये जलाओ, भारत देश को और आगे बढ़ाओ इस नारे के साथ आम नागरिकों को मिट्टी की दिये की पोटली निशुल्क उपलब्ध कराई और चाईना निर्मित वस्तुओं का आमजनता से बहिष्कार करने की भी अपील की। अनोखे कार्यक्रम कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन जागरण करते हुए यह संदेश दिया कि दीपावली तक यह कार्यक्रम अनेकों क्षेत्रों में जारी रखा जायेगा और मिट्टी के दिये जलाने के लिये आम जनता को प्रेरित व जागरूक किया जायेगा।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा कि आमजनमानस को पुरानी परम्पराओं को अपनाते हुए दीवाली के पावन पर्व पर मिट्टी के दिये ही जलाने चाहिये ताकि पर्यावरण स्वच्छ व चाईना की वस्तुओं की वजह से बिजली की बजत हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि चाईना की वस्तुओं की वजह से आज देश के उत्पादकों पर आर्थिक रूप से फर्क पड़ता है। यदि सभी देशवासी भारत देश के ही वस्तुओं को ही अपनाकर देश की पुरानी परम्पराओं का निर्वाह करते रहेगें तो उससे देश और आगे विकसित होगा।
उत्तराखण्ड विकास मंच के प्रदेश महामंत्री विवेक त्यागी ने कहा कि चाईना की वस्तुओं की वजह से आज नई पीढ़ी भारत देश की पुरानी परम्पराओं को भूलती जा रही है और हाईटेक चकाचैंध की वजह से निरन्तर प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। हमें अपने त्यौहारों को संजीदगी से व पुरानी परम्पराओं का निर्वाह युद्ध स्तर पर करते रहना चाहिये।
लघु व्यापारी नेता भूपेन्द्र राजपूत ने कहा कि मिट्टी के दीयो की रोशनी से दीपावली का पावन पर्व और पवित्र हो जाता है क्योंकि शुद्ध तेल से जलते मिट्टी के दिये भूमण्डल में हमारे हिन्दू धर्म की परम्परा के अनुसार देवी देवताओं के निमित्त कार्य रहते हैं।
देश की मिट्टी के दिये जलाओ देश को और आगे बढ़ाओं इस जन जागरण उद्देश्य से आम नागरिकों को निशुल्क मिट्टी के दिये उपलब्ध कराने वालों में असीम जोशी, रोहित सेठी, मनीराम जगमोला, बंसत कुमार, जयसिंह बिष्ट, छोटेलाल शर्मा, प्रमोद मिस्त्री, जयपाल सिंह, गोपाल बंगाली, मनोज मण्डल, राजकुमार, विक्की गुप्ता, विशेष सैनी, प्रभात, विरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सैनी, धर्मपाल कश्यप, चन्द्रप्रकाश शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *