पतंजलि का पुरुषार्थ देश निर्माण का महत्वपूर्ण अनुष्ठान है-मनीष सिसौदिया




हरिद्वार। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया आज पतंजलि योगपीठ पधरे। उन्होंने 21 सितम्बर से पतंजलि में चल रहे दिल्ली प्रांत के माध्यमिक एवं सेकेंडरी विद्यालयों के योग एवं शारीरिक व्यायाम शिक्षकों के योग प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने स्वामी रामदेव आचार्य बालकृष्ण से भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सिसौदिया ने योगपीठ द्वारा संचालित विविध प्रकल्पों का अवलोकन भी किया। उन्होंने दिल्ली के माध्यमिक शिक्षकों को योगनिष्ठ बनाने के लिए स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण को धन्यवाद दिया। स्वामी रामदेव ने उन्हें दिल्ली वासियोें को शैक्षिक, आर्थिक, संास्कृतिक एवं वैश्विक गौरव दिलाने में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण प्राचीन ऋषि अनुसंधित योग-आयुर्वेद परम्परा को देश-दुनिया में स्थापित करने वाले ऐसे ऋषि हैं। जिन्हें दुनियां युगों-युगों तक नमन करेगी। उन्होंने कहा यह स्वामी रामदेव का ही प्रभाव है कि आज दिल्ली के घर-घर में योगाभ्यास हो रहा है। उन्होंने कहा पतंजलि में प्रशिक्षित हमारे माध्यमिक शिक्षक अपने विद्यालय के बच्चों को योगाभ्यासी बनाकर भावी दिल्ली को योग-आरोग्य से जोड़ने में सफल होंगे। शिक्षा आदि क्षेत्रों में पतंजलि का पुरुषार्थ देश के निर्माण में किया जा रहा महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। स्वामी रामदेव ने कहा योगनिष्ठ दिल्ली के माध्यम से भारत के आरोग्यपूर्ण एवं समृद्धशाली राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा देश को अच्छे इंसानों की जरूरत है। योग से व्यक्ति को अच्छा इंसान बनाया जा सकता है। दिल्ली के लाखों विद्यार्थियों को योग से जोड़ने का दिल्ली सरकार का संकल्प सराहनीय है। इससे हर प्रांत को प्रेरणा लेनी चाहिए। स्वामी रामदेव ने कहा कि हम योगी हैं, हमारे सानिध्य मंे आने वाला कोई भी हो वह दिव्यता के वरण में ही लग जायेगा। आचार्य बालकृष्ण ने कहा देश में शिक्षा द्वारा ऐसे चिंतनशील व्यक्तित्वों को गढ़ने की जरूरत है। जो व्यक्तिगत जीवन के साथ समाज व राष्ट्र के समग्र विकास की दृष्टि जगा सकें। ऐसी आदर्श शिक्षण के लिए क्लासरूम एवं जीवन दोनों में समानता आवश्यक है। आचार्यकुलम इस दिशा में देश की भावी पीढ़ी निर्माण हेतु आदर्श माडल साबित हो सकता है। स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में पतंजलि देश के हर जिले में आचार्यकुलम खोलकर भारत की भावी पीढ़ी में प्राचीन ज्ञान एवं आधुनिक विज्ञान का समन्वय स्थापित करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *