कर्मचारियों को वर्दी, मेला भत्ता, आश्रितों को नौकरी दिलाने की पूरी हो मांग, नहीं तो करेंगे आंदोलन




जोगेंद्र मावी
पूर्व विधायक अंबरीष कुमार के नेतृत्व में नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की है। पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों की आठ सूत्रीय मांगे लंबे समय से लंबित चली आ रही हैं। जिन्हें तत्काल पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठता के आधार संविदा कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति दी जाए। मृतक आश्रितों को तत्काल सेवा में लिया जाए। साथ ही हेल्थ मेनुअल के अनुसार सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाए। राजेंद्र श्रमिक व सुनील राजौर ने कहा कि कई वर्षो से कर्मचारियों को वर्दी नहीं दी जा रही है। कर्मचारियों को तत्काल गर्म व ठण्डी वर्दी दी जाए। लिपिकों, चालकों व पथ प्रकाश विभाग के कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए व स्थाई सेवा प्रदान की जाए। नगर निगम में ठेका प्रथा समाप्त की जाए। मुरली मनोहर व राजेंद्र चुटेला ने कहा कि नगर निगम द्वारा संचालित विद्यालयों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पूर्व की भांति मला भत्ता प्रदान किया जाए। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने मलकानी समिति की संस्तुति के अनुसार हरिजन वित्त विकास निगम द्वारा बनाए गए आवासों में रह रहे कर्मचारियों को मालिकाना अधिकार भी दिए जाने की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते कर्मचारियों की मांगे पूरी नही की गयी आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को विवश होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में आत्मराम बेनीवाल, नीरज बागड़ी, प्रवीण तेश्वर, जितेंद्र तेश्वर, इंद्र रावत, मुकुल जोशी, अशोक गुप्ता आदि भी शमिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *