UP का हर लड़का नेता, किसी बाहरी को गोद लेने की जरूरत नहीं- प्रियंका




रायबरेली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बहन और पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को यूपी विधानसभा चुनाव- 2017 के लिए पहली बार चुनाव प्रचार किया। रायबरेली के महाराजगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने अपने करीब पांच मिनट के भाषण में पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी यह कहते हैं कि यूपी ने उन्हें गोद लिया और वह यूपी का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी को विकास के लिए किसी बाहरी को गोद लेने की जरुरत नहीं है। यूपी के पास अपने खुद के लोग हैं। यहां का हर लड़का नेता है और यहां का विकास कर सकता है। प्रियंका ने कहा कि अखिलेश और राहुल के दिल और जान में यूपी है। प्र‌ियंका ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग उनको वोट दें जो आपके ल‌िए काम करें न क‌ि झूठे वादों में आएं। प्रियंका ने राहुल और अखिलेश यादव के गठबंधन को जिताने और सपोर्ट करने की अपील की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *