जिला महिला कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया विरोध प्रदर्शन




 हरिद्वार. जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मोनिका जैन के नेतृत्व में सुल्तानपुर, कुन्हारी में मुस्लिम महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन में लिया बड़ी संख्या में भाग हरिद्वार। केन्द्र सरकार की शह पर दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली में की गई अभद्रता के विरोध में धरना प्रदर्शनों का दौर जारी है हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस की अध्यक्षा मोनिका जैन के नेतृत्व में सुल्तानपुर, कुन्हारी में जहां केन्द्र सरकार के मुिखया नरेन्द्र मोदी का पुतला फुका गया। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सईद की अध्यक्षता में ग्रामीण कुन्हारी में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें मुस्लिम समाज की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोनिका जैन ने कहां कि केन्द्र सरकार गैर लोकतान्त्रिक हथकंडे अपनाकर कांग्रेसियों का दमन कर रही है। नरेन्द्र मोदी की हिटलर शाही का नमूना राहुल गांधी के साथ हो रहा र्दुव्यवहार है। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं से आवाहन् करते हुए कहां कि केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसी सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन कर भाजपा को करारा जबाव देगें। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सईद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तोष जैन ने धरना स्थल पर कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहां कि केन्द्र सरकार जहां पूरे देश में साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ रही है। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दमन भी कर रही है। जिसे सहन नहीं किया जायेगा। धरना स्थल पर समाज कल्याण बोड़ की सदस्या ग्रेस कश्यप, लक्सर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा गायत्री देवी, ऐ. आई. सी. सी. की मेम्बर कमला कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त कियें। कुन्हारी गांव से जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मुस्कान अंसारी, जिला सचिव शहनाज किरन के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा की। सुल्तानपुर के हनुमान चैक पर मोनिका जैन की अगुवाई में महिला कांग्रेस की कार्यकत्र्ताओं ने नरेन्द्र मोदी का पुतला फूककर जहां जोर-दार प्रदर्शन किया। वहीं केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी कर अपना विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर शमीना, शबाना, शहनाज, जमशिदा, शाहजहां, इमराना, आसमीन, खुरूसाना, अन्नु चावला, समीक्षा शर्मा, सीमा अरोड़ा, अनिता वर्मा, हमिदा, अकांक्षा पुण्डीर सहित कांग्रेस की महिला कार्यकत्र्ता उपस्थित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला कांग्रेस के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को शादाब अली, मौ. साजिद शरीफ, ताहिर हसन, वाजिद, इमाम अली आदि ने सहयोग प्रदान किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *