सतत विकास संकल्प यात्राओं की दी जानकारी




हरिद्वार। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने राज्य अतिथि गृह में गढ़वाल मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मंत्रणा की। कांग्रेस को और मजबूती प्रदान करने का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे उत्तराखण्ड में संकल्प यात्रायें आयोजित की जायेगी। पांचों लोकसभा सतत विकास संकल्प यात्रायें वृहद स्तर पर होगीं। राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के जन्मदिवस की तैयारियों को लेकर दिल्ली के परेड ग्राउण्ड में रैली आयोजित की जायेगी। विकास संकल्प यात्रा के साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विकास रथ पर सवार होकर उत्तराखण्ड के मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जायेगा। राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत विकास के नये आयाम गढ़ रहे हैं। केन्द्र की नीतियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सेना के नाम पर केन्द्र सरकार राजनीति कर रही है जो कि देशहित में कतई भी नजर नहीं आता। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी लाल बहादुर शास्त्री ने देश के विकास में अनेकों कार्य किये। उन्होंने कहा कि लोकसभा की 14 सीटों पर कांग्रेस को निश्चित रूप से जीत हासिल होगी। उत्तराखण्ड की जनता केन्द्र की नीतियों को समझ चुकी हैं। भाजपा द्वारा प्रदेश के विकास को भी रोका जा रहा है। गैरसैंण के सत्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अस्थाई राजधानी की समस्या को भाजपा ने पैदा किया है वह प्रदेश के विकास में बाधायें उत्पन्न करने में लगी हुई है। उत्तराखण्ड की जनता को जागरूक किया जायेगा। वरिष्ठ नेताओं के सानिध्य में सामूहिक यात्रायें निकाली जायेगी भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जायेगा। उन्हेांने प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठित होने की अपील की। टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता पार्टी से अपनी उम्मीदें लगाये रखता है टिकट मांगना सभी का अपना अधिकार है लेकिन टिकट शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा। केन्द्रीय चुनाव समिति ही आखिरी निर्णय लेगी। भाजपा पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करनें में भाजपा जुटी हुई है पूरे देश में अनेकों ऐसे उदाहरण देखने को मिल रहे हैं कानून नाम की कोई चीज दिखाई नहीं पड़ रही है। किशोर उपाध्याय ने कहा कि ऐसी सरकार को गद्दी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है जो कि सैनिकों को भी सम्मान नहीं दे पा रही है। इस अवसर महानगर अध्यक्ष अंशुल, महेश प्रताप राणा, अशोक उपाध्याय, तरूण नैयर, समीर अंसारी, अंकित राजपूत, आशीष चैधरी, भारत भूषण तनेजा, नितिन कौशिक आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *