महिला दिवस के अवसर पर महिला अस्पताल में फल वितरित किये




हरिद्वार। भाजपा महिला मोर्चा ने महिला दिवस के अवसर पर महिला अस्पताल में फल वितरित किये। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का हाल चाल भी जाना। जिन महिलाओं की कन्याओं ने जन्म लिया उनकी बालिकाओं के स्वास्थ्य की कामना करते हुए कपड़े, फल दिये गये। जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि महिला मां बहन, बेटी के रूप में समाज को अपनी सेवायें प्रदान करती चली आ रही है। महिलाओं के उचित सम्मान के लिए हमें प्रयासरत रहना चाहिये। रीता चमोली ने कहा कि कन्या भू्रण हत्या दहेज प्रथा को समाप्त किया जाये। साथ ही महिलाओं को स्वाबलम्बी बनाने के लिए कार्य योजनायें धरातल पर लागू होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि बेटा बेटी में किसी भी प्रकार की कोई असमानता नहीं होनी चाहिये। मां के कई रूप होते हैं वह बच्चों में बेहतर संस्कार विद्यमान करती है। अपने बच्चों को वह समाज में एक उदाहरण के तौर पर पेश करती है। नारी का सम्मान करने के लिए सदैव ही तैयार रहना चाहिये। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुसुम गांधी, कमला जोशी व जिला उपाध्यक्ष रश्मि चैहान ने कहा कि केन्द्र सरकार महिलाओं के सम्मान में अनेकों योजनायें देश भर में चला रही है। विशेष योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिल रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ सुकन्या धन योजना, उज्जवला गैस योजना देश भर में चलाई गई महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति देश के प्रधानमंत्री सजग हैं। आज ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें भी गैस पर रोटी बनाकर आज सम्मानपूर्वक अपना जीवन जी रही है। संजना शर्मा ने महिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। भाजपा नेत्रियों द्वारा जन्मी कन्याओं को कपड़े वितरित किये गये साथ ही गर्भवती महिलाओं को फल वितरित कर एक सकारात्मक संदेश भाजपा महिला मोर्चा ने दिया। ऐसे कार्य बढ़ चढ़कर होने चाहिये। संजना शर्मा ने कहा कि देश भर में महिलाओं के अधिकारों के प्रति जन जागरूक अभियान चलाये जाने की आवश्यकता है। बेटियों की सुरक्षा उनके संवर्द्धन के प्रयास हमें करने होगें। फल वितरित किये जाने में शामिल महिलाओं में बीना राजपूत, गोमती मिश्रा, रेनू शर्मा, पूनम, लवली शर्मा, मनू रावत, प्रतिभा बहुगुणा, रेखा शर्मा, सुनीता शर्मा, रेनू त्यागी, चित्रा शर्मा, तृप्ता शर्मा, पूनम माकन, शांति, अनिल शर्मा, शायरा खान, शाईस्ता खान, हेमा भंडारी, रश्मि  आदि शामिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *