पुलिस से मांगी रिश्वत तो विजिलेंस ने रंगेहाथों दबोचा जिला अस्पताल का एकाउंटेंट





नवीन चौहान
जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ सहायक संजीव जोशी को विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथों 1500 रूपये की रिश्वत लेते दबोच लिया है। विजिलेंस की टीम आरोपी के तमाम दस्तावेजों को जुटा रही है। आरोपी संजीव जोशी ने एक पुलिसकर्मी का मेडिकल बिल पास करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। पुलिसकर्मी ने इस प्रकरण की शिकायत विजिलेंस से कर दी। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जिला अस्पताल में छापा मारा।
देहरादून विजिलेंस को एक पुलिसकर्मी ने शिकायत ने दर्ज कराई कि जिला अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ लेखाकार संजीव जोशी मेडिकल का बिल पास करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है। रिश्वत नही देने के चलते उसको कई बार चक्कर लगाने पड़ रहे है। शिकायत मिलते ही विजिलेंस की टीम एक्टिव हो गई। आरोपी को रंगेहाथों दबोचने के लिए जाल बिछा दिया। विजिलेंस की योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता शक्ति गुसाई मंगलवार की सुबह वरिष्ठ सहायक संजीव जोशी के कार्यालय में पहुंचा और रिश्वत के 1500 रूपये देने लगा। जिला ​अस्पताल में मौजूद विजिलेंस की टीम ने संजीव जोशी को दबोच लिया। जिसके बाद अस्पताल परिसर में हडकंप मच गया। विजिलेंस के क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सामंत, निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद सती, मनोज रावत और उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा ने आरोपी संजीव जोशी से गहनता से पूछताछ की। आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटा लिए गए है। विजिलेंस की कार्रवाई जारी है।

जिला अस्पताल भ्रष्टाचार के मामले में सुर्खियों में रहा है। लेकिन पुलिसकर्मी शक्ति गुसांई के साहस की प्रशंसा करनी होगी, जिसने शिकायत करने का साहस दिखाया। शक्ति गुसांई हरिद्वार में ही साइबर सेल में तैनात है। विजिलेंस की कार्रवाई बेहद ही गोपनीय स्तर पर की गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *