मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे से एक माह से लापता महिला का कंकाल शुक्रवार को जंगल से बरामद होने पर सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची मृतका की पुत्री मनीषा ने कंकाल के कपड़ों से उसकी शिनाख्त अपनी मां आशालता पत्नि स्व. हीरालाल के रूप में की। परिजनों के अनुसार 45 वर्षीया आशालता लगभग 1 माह पूर्व जंगल से लकड़ी लेने गई थी, तभी से लापता थी। इंस्पेक्टर हस्तिनापुर के अनुसार मृतका की पुत्री मनीषा ने 498 के अन्तर्गत एनसीआर दर्ज कराते हुए ईश्वर नाम के अपने पड़ोसी पर अपनी मां आशालता को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।