मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार के व्यापारियों को बोला, आयेंगे अच्छे दिन, देंखे वीडियो





नवीन चौहान
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार के व्यापारियों को कहा कि अच्छे दिन आयेंगे। कुछ दिन धैर्य बनाकर रखो। अन्य देशों की तुलना में हमारे दे​श की स्थिति बहुत अच्छी है। जबकि भारत में कई स्थानों पर लॉक डाउन के हालात बने हुए है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अटल बिहारी राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कुंभ कार्यो के निरीक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुंभ पर्व को लेकर बहुत अच्छी तैयारी की गई है। सभी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके है। कोविड अस्पताल, मीडिया सेंटर सहित तमाम अस्थायी पुल व स्थायी पुलों का कार्य संपन्न हो चुका है। कुंभ क्षेत्र की बाहरी सज्जा बेहतर हुई है। सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गो का कार्य पूर्ण हो चुका है। सड़क के कुछ कार्यो में वक्त लगेगा। लेकिन अधूरे कार्यो के चलते जाम के हालात नहीं बनेगे। सभी कार्य बहुत सुंदर तरीके से कराए गए है। अखाड़े साधु संतों से मुलाकात की गई है। सभी संतों ने संतुष्टि जताते हुए आशीर्वाद प्रदान किया है। कोविड अस्पताल बहुत सुंदर बना है। आईसीयू, सीसीयू, ईसीजी व तमाम सुविधाएं उपलब्ध है। 35 चिकित्सक 90 वार्ड ब्याय है। नर्स और फार्मेसिस्ट पर्याप्त संख्या में है।


कोरोना के कारण हर चीज प्रभावित हुई है। पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। यूरोप देशों में आज भी लॉकडाउन है। भारत के कुछ जिलों में लॉकडाउन की स्थिति है। यह वैश्विक आपदा है। कुछ दिक्कते होगी। लेकिन समझदारी और बचाव से हम अपने आप को सुरक्षित रख सकते है। भारत सरकार की एसओपी है। हाईकोर्ट के दिशा निर्देश है। उसी के आलोक में तमाम व्यवस्थाएं की जा रही है। जो वर्तमान हालात है और कोविड काल में कैसे जन जीवन को सुरक्षित रख सकते है। उसी के दायरे में सभी व्यवस्थाएं की गई है। हरिद्वार के व्यापारियों से कहना है कि आप अकेले नही है। आपके साथ सरकार है। बुरा दौर का वक्त निकल गया। कुछ दिन और साथ दीजिए। धैर्य बनाकर रखिए। हालात सामान्य हो जायेंगे और हम बुरे दौर से निकल जायेंगे।
बैरागी संतों की नाराजगी पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बैरागी संतों के पास अपनी भूमि नही है। उनकी भूमि की डिमांड है। भूमि का अस्थायी इस्तेमाल कर सकते है। सभी को समान रूप से सहयोग किया जायेगा। चार धाम यात्रों के दौरान उस वक्त की स्थिति को देखते हुए एसओपी जारी की जायेगी। फिलहाल कुंभ पर्व को सकुशल संपन्न कराने की चुनौती है। कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को संदेश है कि एसओपी का पालन करे। 9 किलोमीटर लंबे घाट बने है। सभी लोग स्नान कर सकते है। हरिद्वार कुंभ दिव्य और भव्य होगा। सभी लोगों को मां गंगा का आशीर्वाद मिलेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *