padmashri poonam suri जी की दूरदर्शी सोच का परिचायक समर्पण दिवस, संपूर्ण विश्व में गुंजायमान होगा वैदिक संदेश





नवीन चौहान
महात्मा हंसराज के जन्मोत्सव पर्व को समर्पण दिवस के रूप में हरिद्वार डीएवी सेंटेनरी स्कूल में आयोजित करने का पदमश्री पूनम सूरी जी का निर्णय उनकी दूरदर्शी सोच का परिचायक है। हरिद्वार डीएवी स्कूल प्रांगण से गुंजायमान हुआ वैदिक संदेश संपूर्ण विश्व में सुनाई देगा। तथा समस्त भारत वासियों को भारतीय संस्कारों और संस्कृति से अभिभूत करते हुए नई युवा पीढ़ी को वैदिक ज्ञान अर्जित कर श्रेष्ठ आर्य बनने के लिए प्रेरित करेगा।
हरिद्वार हरकी पैड़ी मां गंगा का तट और भगवान शिव की नगरी कनखल जगजीतपुर डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम अनूठा और भव्य आयोजन है। इस कार्यक्रम को हरिद्वार डीएवी स्कूल का निर्णय आर्य प्रादेशिक सभा तथा डीएवी प्रबंधकर्त्री समिति के प्रधान, कुलाधिपति डीएवी विश्वविद्यालय, जालंधर पदमश्री पूनम सूरी की दूरदर्शी सोच है।
पदमश्री पूनम सूरी जी सरल हृदय और आदर्श व्यक्तित्व है। उन्होंने डीएवी संस्था के संस्थापक महात्मा हंसराज के आदर्शो को अनुसरण किया और डीएवी संस्था को गति प्रदान की। आर्य समाज के नियमों का पालन करते हुए देशभर में संचालित करीब 900 डीएवी स्कूलों को कुशल नेतृत्व प्रदान किया तथा ऊंचाईयों पर पहुंचाने का कार्य किया। उनके निर्देशन में संचालित तमाम डीएवी स्कूलों के छात्र—छात्राओं को शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का ज्ञान देकर श्रेष्ठ आर्य बनाने का कार्य किया जा रहा है।
पदमश्री पूनम सूरी डीएवी संस्थाओं का सफल संचालन करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामाजिक कार्यो को पूरा करने में सर्वस्व योगदान दे रहे है। स्वच्छ भारत मिशन में सभी स्कूलों को जोड़कर सामाजिक क्षेत्र में बच्चों को प्रेरित कर रहे है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों को प्रतिभावान बनाने का कार्य कर रहे है। भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए डीएवी संस्थाओं में अध्ध्यनरत तमाम बच्चों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित कर रहे है। यही कारण है कि डीएवी प्रबंधकृत समिति के प्रधान पदम श्री पूनम सूरी जी के कुशल नेतृत्व में डीएवी संस्था कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
———————————————————————————



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *