किट्टी क्वीन शिवांगी त्रिपाठी पुलिस हिरासत में रही बैचेन, भाजपा ने किया किनारा, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान,

हरिद्वार। किट्टी के नाम पर हरिद्वार की जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाली भाजपा नेत्री शिवांगी त्रिपाठी से मिलने कोतवाली में कोई भाजपा का लीडर नहीं पहुंचा। आरोपी शिवांगी त्रिपाठी को ज्वालापुर कोतवाली की महिला पुलिस ने कस्टडी में रखा । जहां भाजपा नेत्री पूरी रात बैचेन नजर आई। पुलिस ने आरोपी शिवांगी त्रिपाठी को कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी महिला के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
बतादे कि ज्वालापुर मीना इंकलेव निवासी शिवांगी त्रिपाठी काफी लंबे अरसे से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी है। इसी के साथ शिवांगी समाजसेवी होने का दावा भी करती रही है। एक एनजीओ के नाम पर कांवड़ मेला और धार्मिक आयोजनों में पुलिस के साथ खड़ी दिखाई देती रही है। इसी शिवांगी त्रिपाठी ने कान्हा सोसायटी के नाम पर किट्टी पार्टी का गोरखधंधा चलाया हुआ था। भाजपा की छत्रछाया में फल फूल रही शिवांगी त्रिपाठी के मनोबल को ओर बढ़ा दिया। वह समाज में अपना रसूक दिखाकर लोगों पर प्रभाव जमाती दिखाई पड़ती थी। शिवांगी का कद दिनों दिन बढ़ता जा रहा था और किट्टी का अवैध धंधे की जड़े पूरे हरिद्वार में फैल चुकी थी। शिक्षित समाज के सभ्य लोग शिवांगी के जाल में फंस चुके थे। इसी बीच जीआईजी मार्ट में सविंदर और निशी के किट्टी के अवैध खेल से परदा उठा तो जनता ने शिवांगी के खिलाफ भी बोलना शुरू कर दिया। शिवांगी से अपनी रकम को मांगा गया तो वह लोगों को रसूक के प्रभाव में लेने लगी। लेकिन पूरे प्रकरण में भाजपा संगठन ने शिवांगी से पूरी तरह से किनारा कर लिया। शिवांगी अकेली पड़ गई। पीड़ितों का सब्र का बांध टूट गया। पीड़ितों ने कानून का सहारा लिया और आरोपी शिवांगी त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। महिला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। शिवांगी के पुलिस कस्टडी में पहुंचने के बाद किसी भी भाजपा नेता ने उसकी कोई सुध नहीं ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी शिवांगी के पक्ष में किसी भी भाजपा नेता का कोई फोन नहीं आया। इसके अलावा कोतवाली में उससे मिलने भी कोई नेता और नेत्री नहीं पहुंची। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपी शिवांगी त्रिपाठी से भाजपा ने पूरी तरह से किनारा कर लिया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *