लॉकडाउन में लोगों की सहायता करने पर दिव्यांग संदीप अरोड़ा के साथ सात अन्य को मिलेगा राज्य पुरस्कार




जोगेंद्र मावी
लॉकडाउन में लोगों की सहायता करने और अन्य विशेष कार्यों के लिए विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसम्बर को राज्य सरकार ने राज्य पुरस्कार के लिए धर्मनगरी के होटल व्यवसायी संदीप अरोड़ा के साथ सात अन्य दिव्यांगों के नाम का चयन किया। प्रदेश के 54 लोगों और हरिद्वार जिले के 7 लोगों की सूची में उनके नाम है। स्वत: रोजगार मे कार्यरत कैटेगरी से उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। इस कैटेगरी से प्रदेश के मात्र 10 दिव्यांग हस्तियो के नाम हैं। यह राज्य पुरस्कार संदीप को उनके द्वारा कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान मूक बधिरों, दिव्यांगों, गरीब मजदूरों, यात्रियों और प्रवासियों को 51 दिन लगातार राशन वितरण किए जाने के कारण दिया जा रहा है और संदीप ने कई बार मूक बधिरों और दिव्यांगों के गंगा सफाई अभियान, रैलियों, दिव्यांगों के जागरूकता कार्यक्रम, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, दिव्यांग आंदोलन, कई मूक बधिरों को नौकरी, मूक नाटक का सफल मंचन व अन्य सामाजिक कार्यक्रम किए। उनके नेतृत्व मे 2016 में उत्तराखंड दिव्यांग क्रांति आंदोलन के दौरान तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने राज्य दिव्यांग कल्याण आयोग का गठन भी किया। वह आयोग के सदस्य रहे और वर्टमान मे जिलास्तरीय दिव्यांगता समिति के सदस्य है। उनको देश की कई बड़ी संस्थाओ द्वारा सम्मानित भी चुका था। कोरोना के बढ़ते केसो के कारण यह राज्य पुरस्कार राजधानी देहरादून में ना देकर जिले में डीएम के द्वारा दिए जाएंगे।
इन्हें भी मिलेगा राज्य पुरुस्कार
— कनखल निवासी अंकित शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा
— पश्चिमी अंबर तालाब रुड़की के सचिन सैनी पुत्र अनिल सैनी
— गोवर्धनपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र पितांबर सिंह।
— शफीपुर ​रुड़की निवासी विपिन कुमार पुत्र शिवदास।
— जमालपुर कलां निवासी अनीता वर्मा पत्नी संजय वर्मा।
— मोहितपुर भगवानपुर निवासी शाकिर अली पुत्र नियामुल को भी राज्य पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *