अरविंद केजरीवाल का ट्विटर पर वीडियो,मांगा गोवा और पंजाब चुनाव के लिए चंदा




नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब और गोवा चुनाव के लिए ट्विटर पर लोगों से चंदा देने की अपील की है। ट्विटर पर एक वीडियो जारी करके उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी चंदे से ही चलती है। दिल्ली में चुनाव के दौरान आप सबने दुनिया के कोने-कोने से आकर घर-घर में कैंपेन किया। अब पंजाब और गोवा का चुनाव आप सभी लोगों को लड़ना है। इसके लिए आपको टाइम और चंदा दोनों देना पड़ेगा। मैं उम्मीद करता हूं कि आप यह दोनों ही चीजें मन से देंगे। इसके लिए आप आम आदमी पार्टी की वेबसाइट पर जाकर या चेक के जरिए चंदा दे सकते हैं।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *