आंतकवाद को बढावा देने वाले बख्शे नहीं जायेगें- पीएम




लखनऊ:ऐशबाग रामलीला पहुंचे पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘जय श्रीराम’ के नारे से की।  इसके साथ ही उन्होंने अपने संबोंधन में विजयादशमी की बधाई दी।  उन्होंने कहा की यह हिंदुस्तान का ऐसा भू भाग है। जहा पर श्री राम और कृष्ण का अवतरण हुआ है। साथ ही खुद को सौभाग्यशाली बताया जिसको इस पावन धरा पर आने का मौका मिला।

उन्होंने रावण दहन के साथ लोगो को सन्देश दिया की हमे रावण दहन के साथ ही अपने अंदर छुपी बुराइयों का भी दहन करना चाहिए। वही उन्होंने देश में सामाजिक चेतना को जगाने पर जोर दिया। मोदी जी ने रामलीला के मंचन को एक बुराई को खत्म करने का एक प्रेरणा स्त्रोत बताया है। उन्होंने रामायण का जिक्र करते हुए बताया की सबसे पहली आतंकवाद की लड़ाई जटायू ने एक स्त्री के लिए लड़ी थी। वही उन्होंने आज सबको जटायु के रूप में खड़ा होने के लिए कहा है।

मोदी ने परोक्ष रूप से पाक पर हमला बोलते हुए कहा कि जो आतंकवाद करते हैं, उनको जड़ से खत्म करने की जरूरत पैदा हुई है। जो आतंकवाद को पनाह देते हैं, जो आतंकवाद की मदद करते हैं, अब तो उन्हें भी बख्शा नहीं जा सकता है।  आतंकवाद के साथ साथ हमेशा के लिये बुराइयो को भी खत्म करने का सन्देश प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया है।  वही उन्होंने गंदगी को भी रावण का एक रूप बताया है। जिसका खत्म होना जरुरी है। वही उन्होंने महिलाओ के आत्म सम्मान की बात कही।

इससे पहले रामलीला कमेटी द्वारा उन्हें गदा के साथ रामचरितमानस, धनुष बाण, तुलसीदास का एक चित्र व चक्र भेंट किया गया। वही नरेंद्र मोदी ने राम दरबार की पूजा कर तिलक लगाया। साथ ही उन्होंने राम लक्ष्मण व जानकी, हनुमान जी की आरती कर के धनुष द्वारा बाण भी चलाया। ऐशबाग रामलीला मैदान में जनता से ज़्यादा बीजेपी नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

राजनाथ ने कहा यह नगरी लक्ष्‍मण के नाम से जानी जाती है यह मिली जुली भारतीय संस्‍कृति का इतिहास है । यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की कर्मभूमि है। उन्होंनेेेे कहा कि  मैं आपका अभिनंदन करना चाहता हूं कि आपने विश्‍व को बता दिया कि यह भारत है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *