गंदे नालों को बंद करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन




हरिद्वार। युवा व्यापार मण्डल के व्यापारियों ने प्रेमनगर पुल के समीप उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के खिलाफ गंगा में गिर रहे नालों को बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व डाॅ. राम अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए राम अरोड़ा ने कहा कि गंगा बंदी तो कर दी गई है। गंगा सफाई के नाम पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग हीला हवाली कर रहा है। गंगा में सैकड़ों गंदे नाले बहाये जा रहे हैं जो कि पूर्ण रूप से बंद होने चाहिये। नालों की टेपिंग की जाये। जिससे गंगा के प्रदूषण को दूर किया जा सके। राजू वधावन ने कहा कि गंगा बंदी के बाद जगह-जगह कूड़े के अम्बार नजर आ रहे हैं। दर्जनों गंदे नाले गंगा में बहाये जा रहे हैं। ऐसे मेें गंगा को प्रदूषण से कैसे मुक्त किया जा सकता हैं गंदे नालों को तत्काल गंगा में गिरने से बंद किया जाये वरना व्यापारी उग्र आंदोलन चलाने पर विवश होगें। संदीप कपूर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को वृहद स्तर पर गंगा सफाई अभियान चलाना चाहिये। जगह-जगह गंगा घाटों पर टनों कूड़ा पड़ा हुआ है। गंगा बंदी कर दी गई है लेकिन गंगा सफाई नहीं हो पा रही है। गंगा में गंदे नाले बहाये जा रहे है। गंदे नालों को बंद किया जाये। उन्होंने राज्य एवं केन्द्र सरकार से मांग की कि गंदे नालों को तत्काल बंद किया जाये जिससे गंगा को स्वच्छता प्रदान की जाये लाखों करोड़ों लोगों की भावनायें गंगा से जुड़ी हुई है। दिनेश चैधरी एवं अनुपम त्यागी ने कहा कि सिंचाई विभाग के खिलाफ आंदोलन चलाया जायेगा। त्यौहारों के सीजन में गंगा बंदी कर दी जाती है। गंगा सफाई के नाम पर लाखों का बजट डकारने का काम किया जा रहा है जो कि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। हरिद्वार हरकी पौड़ी के आस पास टनों कूड़ा साफ तौर पर नजर आ रहा है। वृहद स्तर पर सफाई अभियान को चलाया जाये साथ ही सीवर व गंदे नालों को तत्काल बंद किया जाये। गंगा को स्वच्छ निर्मल बनाये रखने के लिए सिंचाई विभाग एवं राज्य सरकार को नीतियां बनानी चाहिये। गंदे नालों की टेपिंग अवश्य की जाये साथ ही गंगा में गिर रहे नाले तत्काल बंद किये जाये। व्यापारियों ने स्वयं गंगा सफाई अभियान को चलाते हुए गंगा से कूड़ा कचरा हटाया। प्रदर्शन करने वालों में विजय तिवारी, संजय गुज्जर, आकाश शर्मा, मनोज बंसल, केके शुक्ला, हिमांशु, आकाश, वरूण भारद्वाज, दिनेश चैधरी, नवीन गोपाल, संजय कपूर, संदीप कपूर आदि शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *