भाजपा सरकार ने बनाया उत्तराखंड को कर्जदार: हरदा




हरिद्वार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सियासी जमीन खो चुके पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आंकडो के बाजीगर है। हरदा किसान आंदोलन के बहाने एक बार फिर अपनी राजनीति चमकाने में लग गये है। किसानों के लिये आदोलन करने से लेकर सडक पर यात्राये करने को तैयार है। लेकिन जब अपने कार्यकाल में किसानोें के लिये कुछ करने की बात आती है तो वह आंकडो की बाजीगरी दिखाते हैं। वर्तमान वित मंत्री प्रकाश पंत के बजट पर कई सवाल खडे करते है और प्रदेश के कर्जदार होने के लिये भाजपा को ही जिम्मेदार मानते है।
बुधवार को एक होटल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकार वार्ता के दौरान खुद को किसानों का सबसे बडा हमदर्द बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार के कार्यकाल में प्रफोरमेन्स थी जबकि वर्तमान की केद्र सरकार सिर्फ उम्मीदें जगा रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री बनने के दौरान उत्तराखंड राज्य पर 39 हजार करोड़ का कर्ज था जबकि मैंने कुर्सी छोड़ने पर 42 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ा है। यानी मेरे सरकार के दौरान 3 हजार करोड़ का कर्ज हुआ है। साल 2007-2012 तक भाजपा की राज्य के दौरान 30 हजार करोड़ कर्ज था। जबकि राज्य के वित मंत्री प्रकाश पंत के बजट भाषण में कहा कि वर्ष 2016-17 में 17.5 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि हुई बताई गई है और पूरे देश के अन्दर राजस्व अर्जित करने वाला उत्तराखण्ड दूसरे नम्बर का राज्य बताया गया है। जबकि  2016-17 की जीडीपी की ग्रोथ नहीं बतायी। हरीश रावत ने कहा कि 2013-14 में हमारी सरकार के दौरान राज्य की जीडीपी ग्रोथ 3.5 प्रतिशत के हिसाब से थी। बकौल प्रकाश पंत 2015-16 में उत्तराखण्ड की जीडीपी 1.65 प्रतिशत है। जब मैं मुख्यमंत्री बना तो राज्य की प्रति कैपिटल इनकम 71 हजार थी और जब मैंने मुख्यमंत्री पद छोड़ा तब राज्य की प्रति कैपिटल इनकम 1 लाख 71 हजार थी। अब बकौल प्रकाश पंत 1 लाख 51 हजार है। जब मैं मुख्यमंत्री था तो चीनी 22 रुपये किलो बिकती थी 36 करोड़ रुपये किसानों के बकाया का भुगतान कर दिया गया। अब जब डबल इंजन की भाजपा सरकार है तो चीनी 44 रुपये किलो बिकती है तो किसानों का 400 करोड़ रुपया बकाया है। उन्होेंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान उत्तराखंड राज्य पर 30 हजार का कर्जदार हुआ है जबकि उनकी सरकार में महज तीन हजार करोड की बढोत्तरी हुई है। बताते चले कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त हुई है और उत्तराखण्ड में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार है।
———————————-
story by: Naveen chauhan


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *