शराब पीकर वाहन चलाया और पकड़े गये तो जाना पड़ेगा जेल




हरिद्वार। अगर आप शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों को तोड़ने का शौक रखते है तो इस शौक से आज अभी से ही तौबा कर ली जिये। जनपद पुलिस की नजर आप पर बनी हुई है। हो सकता है कि आपका लाईसेंस निरस्त हो जाये। या आपकों जेल की हवा खानी पड़े। पुलिस कप्तान ने जनपद पुलिस को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के आदेश जारी कर दिये है। जिनके आदेशों के बाद जनपद पुलिस ने पहले ही दिन 22 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि 23 लोगों के लाईसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट की संस्तुति की है।
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये जनपद पुलिस पूरी तरह से संजीदा है। पुलिस सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने का मन बना चुकी है। इसके लिये जनपद पुलिस कप्तान कृष्ण कुमार वीके ने जनपद पुलिस को यातायात नियमों में सख्ती बरतने के आदेश दिये है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जारी यातायात नियमों का पूरी तरह पालन कराया जाना है। कप्तान के आदेश मिलते ही जनपद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई। पुलिस ने रविवार को सड़कों पर उतकर चेकिंग शुरू कर दी। जिसके बाद करीब 22 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते हुये पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये सभी चालक नशे की हालत में वाहन चला रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके अलावा करीब 23 लोगों के ड्राइविंग लाईसेंस को निरस्त करने की रिपार्ट आरटीओ कार्यालय को भेज दी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जनपद के लोगों में हड़कंप मच गया है।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *