सर्वदानंद घाट पर आईटीबीपी के जवान की राइफल से चली गोली, एक घायल




हरिद्वार। हरिद्वार में सर्वदानंद घाट पर गोली चलने से हरियाणा का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले हरिद्वार के ही अस्पताल में इलाज कराया गया वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून रैफर किया गया।
घाट से लोगों को हटाने के दौरान यह घटना उस वक्त हुई जब आईटीबीपी के जवान और पुलिस कर्मी सर्वदानंद घाट पर बैठे लोगों को वहां से हटा कर घाट खाली करा रही थी। बताया गया कि इसी दौरान घाट पर लेटा एक व्यक्ति आईटीबीपी के जवान से भिड़ गया। उसने एक जवान की राइफल छीनने की कोशिश की। इसी कोशिश में राइफल से गोली चल गई जो उस व्यक्ति के पैर में जा लगी। पुलिस के अनुसार व्यक्ति का नाम विकास बताया गया है। घायल व्यक्ति कांवडिया था यहा नहीं इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना पर एसएसपी कृष्ण कुमार और एसपी सिटी ममता भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *