डीजीपी अशोक कुमार को आधी रात को आई एक काॅल, बुजुर्ग को खोजने निकली पुलिस




नवीन चौहान
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार को आधी रात को बुजुर्ग के लापता होने की जानकारी फोन पर मिली तो वे एकदम से सक्रिय हो गए। उन्होंने देहरादून पुलिस को बुजुर्ग को ढूंढने के लिए लगा दिया। उनके प्रयास से बुजुर्ग को पुलिस ने ढूंढ निकाला। बुजुर्ग के मिलने पर डीजीपी अशोक कुमार का आभार जताया।
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार को यूं ही खाकी में इंसान का दर्जा नहीं मिला हैं, वे हमेशा लोगों की मद्द के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसा ही एक मामला आया है। जिससे उनकी संवेदनशीलता सामने आई है। मैक्स अस्पताल के डाॅक्टर पुनीत त्यागी ने बृहस्पतिवार की आधी रात को डीजीपी अशोक कुमार को फोन कर अस्पताल से एक बुजुर्ग मरीज के लापता होने की सूचना दी। फोन कर बताया कि उनके परिचित एक बुजुर्ग 82 वर्षीय जीएन सिंह, जो अल्जाइमर रोग से ग्रसित हैं वे बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग 2.30 बजे, मैक्स अस्पताल से लापता हो गए। उस दौरान उनकी बेटी फार्मेसी से दवा खरीद रही थी। उसने देखा कि जब वह फार्मेसी से बाहर आई तो वे वहां पर नहीं थे। डीजीपी अशोक कुमार ने सूचना मिलते ही मामला को गंभीरता से लिया। उन्होंने देहरादून पुलिस को बुजुर्ग को तलाशने के लिए आदेश दिए। देहरादून के थाना राजपुर की पुलिस ने बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बुजुर्ग जीएन सिंह को सकुशल ढूंढ निकाला और सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन जब उन्हें लेने के लिए थाना राजपुर पहुंचे तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे और उन्होंने डीजीपी अशोक कुमार की संवदेनशीलता के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने बताया कि दोपहर से लेकर रात तक उन्हें ढूंढते रहे, लेकिन न मिलने से बहुत ही परेशान थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *