कांग्रेस छोड़ उत्तरी हरिद्वार के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन




हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी सप्तऋर्षि मण्डल हरिद्वार द्वारा मण्डल महामंत्री दीपकनाथ गोस्वामी व वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन शर्मा के संयोजन में रामगढ़ खड़खड़ी में कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए सभी का फूल मालायें पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में नगर विधायक मदन कौशिक सम्मिलित हुए। संजीव वर्मा (बिल्लू) के साथ दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
स्वागत कार्यक्रम में मौजूद नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नितियों से प्रभावित होकर पूरे प्रदेश का युवा पार्टी से जुड़ रहा है। कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों से त्रस्त जनता ही नहीं अपितु जनप्रतिनिधि भी कांग्रेस संगठन में अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं जिससे दिन प्रतिदिन चाहे वो प्रदेश हो या नगर निरन्तर अपने कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि खोेते जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज संजीव वर्मा ने अपने दर्जनों साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
सप्तऋषि मण्डल महामंत्री दीपकनाथ गोस्वामी व सचिन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती आ रही है व भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र की नीतियों से प्रदेश के युवाओं का ध्यान प्रदेश के हित को समझते हुए भाजपा संगठन से जुड़ने का प्रण ले रहे हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता विरेन्द्र तिवारी एवं मण्डल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि आज कांग्रेस की नीतियों से युवा त्रस्त है, जिससे तंग आकर वह भाजपा में सम्मिलित हो रहा हैं उन्होंने सप्तऋषि मण्डल एवं कांग्रेस छोड़ भाजपा में सम्मिलित होने वाले सभी सदस्यों का स्वागत व आभार जताया।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सुमित  व पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष अंकित मल्होत्रा ने कहा कि प्रदेश का युवा पिछले साढे़ चार वर्षो में इस प्रदेश की युवाओं के प्रति उदासीनता से त्रस्त हो चुका है। जिससे प्रभावित होकर वह कांग्रेस संगठन से अलग होकर भाजपा में अपने उज्जवल भविष्य को तलाशते हुए जुड़ रहा है।
संजीव वर्मा (बिल्लू) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के बाद मैं सबसे पहले नगर विधायक मदन कौशिक का आभार व्यक्त करता हूं और साथ ही अपने साथियों सहित पार्टी की रीतियों और नीतियों का जन-जन का प्रचार करने में पूरा योगदान करूंगा आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में नगर विधायक मदन कौशिक को बम्पर वोटों से जीताकर पूरे प्रदेश में एक रिकार्ड कीर्तिमान स्थापित किया जायेगा।
भाजपा में सम्मिलित होने वालों मेें संदीप खन्ना, विनोद शर्मा, राहुल अग्रवाल दिनेश खरोला, सचिन गोयल, कन्हैया भारती, बंटी तोमर, सोनू, लखन, विनित शर्मा एवं स्वागत कार्यक्रम में मौजूद विधानसभा संयोजक विकास तिवारी, लखनलाल , गुलशन भसीन, मुकेश धीमान तनुज महेश्वरी, अनुपम त्यागी, नारायण दत्त तिवारी, बलबीर काम्बोज, संदीप गोस्वामी, रजनीश वशिष्ठ, सुमित बंसल, महादेव पाण्डे, सुनीता शर्मा, राकेश शर्मा, अर्चित चैहान, नितेश गिरि आदि शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *