दीपावली पर्व एवं धनतेरस पर बाजारों में रही देर रात्रि तक रौनक




हरिद्वार। धनतेरस के अवसर पर हरिद्वार एवं ज्वालापुर के बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। देर रात्रि तक बर्तन एवं ज्वैलर्स की दुकानों पर खरीदारी जमकर हुई। बाजार पूरी तरह से सजे हुए हैं। लोग बाजारों में दीपावली पर्व की खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। जगह-जगह घर को सजाने के सामान बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। जहां देखो फूलों की दुकानें तरह-तरह के रंगीन प्लास्टिक के फूलों से दुकानें सजी हुई है। उपनगर ज्वालापुर के कटहरा बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया हैं। झालरों से सड़कें पटी हुई है। सड़कों के किनारे मिट्टी के बर्तन बेचने वालों की दुकानें सजी हुई है। वहीं मुख्य बाजारों में दूर रात तक धनतेरस की खरीदारी करने के लिए महिलायें बच्चे बाजारों में जुटे रहे। जहां देखों बाजारों में दुकानें सजी हुई है। सड़क के दोनों किनारों पर लघु व्यापारी तरह-तरह के सजावटी सामान दीपावली पर्व को लेकर बिक्री के लिये सजाये हुए हैं। बाजारों में बार-बार जाम की स्थिति भी बनी रही। कटहरा बाजार जटवाड़ा पुल मार्ग, झण्डा चैक जुमा मस्जिद आदि मार्गो पर जाम की स्थिति बनी रही। बाजारों में देर रात तक जमकर खरीदारी हुई। वहीं दीपावली पर्व को लेकर महंगाई भी बढ़ी हुई है। लघु व्यापारियों द्वारा भी सामानों को दुगना कर बेचा जा रहा है। बच्चों के तरह-तरह के खिलौने दुकानों पर ग्राहकों केे लिए उपलब्ध रहे। वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर समय-समय पर चैंकिग अभियान बाजारों में चलाता रहा। भीड़ भाड़ वाले मार्गो पर पुलिस बेरिगेट्स लगाकर यातायात को नियंत्रित किया गया। वहीं हरिद्वार के मुख्य बाजारों मंे भी जमकर खरीदारी के नजारे देखने को मिले। सड़कों पर वाहनों के काफिले लगे रहे। जहां देखो दुकानों पर तरह-तरह की वस्तुएं बिक्री के लिए सजी रही। देर रात्रि तक दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जुटी रही। वहीं मिष्ठान भण्डार स्वामियों ने जमकर मिठाई बेची। वहीं उपहार वाले आईटम बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध रहे। दुकानों पर तरह-तरह की दीपावली के उपहार देखने को मिले। घरों को सजाने वाले बिजली के उपकरणों की भरमार दुकानों पर दिखाई दी। चाईनीज लड़ियों की बिक्री भी जमकर हुई वहीं मिट्टी के बने बर्तनों की बिक्री भी जमकर हुई। बाजारों में देर रात तक भीड़ भाड़ देखने को मिली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *