देश के वीर शहीदों को किया नमन, दीपावली पर्व की दी शुभकामनायें




हरिद्वार। श्रीराम कृपाधाम ट्रस्ट द्वारा समस्त देशवासियों को दीपावली महापर्व की हार्दिक शुभकामनायें कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही देश के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन, नमन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्थापिका एवं परमाध्यक्ष साध्वी डाॅ. विश्ववेश्वर देवी ने कहा कि हमारा देश विभिन्नताओं मंे एकता का देश हैं। सभी त्यौहार हर्षोल्लास के साथ सम्पूर्ण देश में मनाये जाते हैं वर्तमान की स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान द्वारा समय-समय पर हमारे देश की शंाति के वातावरण को खराब करने का काम पाकिस्तान द्वारा किया जाता रहा है। सेना के जवान राष्ट्र रक्षा में अपने प्राणों की परवाह किये बिना सीमा पर तैनात है। हजारों सैनिक अपने परिवारों से दूर रहकर अपने देश की सेवा में लगे हुए हैं। साथ ही अनेकों देशों की सेवा भी करते चले आ रहे हैं। कई वीर सैनिक सीमाओं की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति दे देते हैं। उन्होंने समस्त वीर सिपाहियों को नमन करते हुए इस दीपावली पर्व को शहीदों की स्मृति मंे मनाने का निर्णय लिया। साथ ही उन्होंने भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण देशवासियों को दीपावली की शुभकामनायें दी। वीर शहीदों की स्मृति में उन्होंने एक दीपक जलाने की भक्तों से अपील की। मां लक्ष्मी का पूजन करते हुए उनसे प्रत्येक देशवासी अपने देश और धर्म की रक्षा के लिए प्रार्थनायें करें। जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि श्रीराम कृपा धाम ट्रस्ट लगातार राष्ट्रीय प्रेरणा जागृत करने में अपना सहयोग प्रदान करता चला आ रहा है। साध्वी डाॅ0 विश्वेश्वरी देवी द्वारा भक्तों को धार्मिक एवं देश भक्ति को जगाने के उपदेश समय-समय पर दिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश के वीर सैनिक सीमाओं की रखा में अपने प्राणों की आहूति भी दे देते हैं। हमें दीपावली पर्व पर अवश्य ही वीर शहीदों के नाम एक दीपक अवश्य घर में जलाना चाहिये। उन्होंने कहा कि हर्षोल्लास के साथ दीपावली पर्व को मनाये साथ ही उन लोगों का भी ध्यान रखे जो लोग गरीब निर्धन हो उन लोगांे को भी मदद पहुंचाने की भी अपील की। नरेश शर्मा ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनायें दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *