कांग्रेसी पार्षद राजीव भार्गव पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज , जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार।
रास्ता ओवरटेक करने को लेकर कांग्रेसी पार्षद राजीव भार्गव और तीन युवकों के बीच जमकर हाथापाई हुई। दोनों पक्षों की ओर से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत करा दिया। लेकिन सोमवार की सुबह इस मारपीट के प्रकरण में सियासत गरमा गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने कांग्रेसी पार्षद राजीव भार्गव अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरा प्रकरण ने भी मेडिकल कराकर तहरीर पुलिस को दे दी है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है।
घटनाक्रम के अनुसार सोमवार की रात्रि करीब 10 बजे विल्केश्वर कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह का पुत्र प्रभजोत अपने भाई आकाश सचदेवा और गगन सचदेवा के साथ निजी कार लेकर शिवमूर्ति गली की ओर जा रहा था। रास्ते में एक दूसरी कार खड़ी थी। जिसके चलते रास्ता बंद हो गया और दोनों वाहन जाम में फंस गये। इसी बीच एक युवक ने प्रभजोत सिंह का विवाद हो गया। युवक की सूचना पर कांग्रेसी पार्षद राजीव भार्गव अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंच गए। इसी बीच राजीव भार्गव और प्रभजोत सिंह के बीच कहासुनी बढ़ते हुए मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट हुई। झगड़े की सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी नवीन चंद्र सेमवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने विवाद को शांत कराकर कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। पुलिस के समझाने के बाद दोनों पक्ष कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात करते हुूए मौके से चले गए। इसी बीच दोनों पक्षों ने मेडिकल कराया। सोमवार की सुबह मामले ने तूल पकड़ लिया। प्रभजोत सिंह के पक्ष की ओर से तमाम लोग एकत्रित हो गए और मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। प्रभजोत सिंह के पिता देवेंद्र सिंह ने दर्जनों लोगों के साथ जाकर नगर कोतवाली में तहरीर दे दी। तहरीर में कांग्रेसी नेता राजीव भार्गव और अन्य साथियों पर एक धर्म के लोगों को आपत्तिजनक शब्द कहने और भावनाओं को आहत करने व मारपीट करने का आरोप लगाया। एसपी सिटी ममता वोहरा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। नगर कोतवाली प्रभारी नवीन चंद्र सेमवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पार्षद राजीव भार्गव ने बताया कि हमने किसी के धर्म को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। मेरे व अन्य साथियों को चोट आई है। मेडिकल कराकर पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

पुलिस पूरी तरह से रही अलर्ट
मारपीट के प्रकरण के बाद के घटनाक्रम पर पुलिस ने पैनी नजर बनाकर रखी। पुलिस इस मामले में पूरी तरह सतर्क रही। कांग्रेसी नेता पर एक धर्म समाज के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोपों की सुगबुगाहट मिलते ही एसएसपी रिधिम अग्रवाल और एसपी ​सिटी ममता वोहरा ने पुलिस बल को अलर्ट कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा भी दर्ज कर लिया। हालांकि पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका निष्पक्ष रही। पुलिस ने दोनों पक्षों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रखने की हिदासत दी है। वही कांग्रेसी मेयर पति अशोक शर्मा, कांग्रेसी नेता अरविंद शर्मा और भाजपा के पूर्व सभासद सुभाष शर्मा व शहर के व्यापारी नेताओं राकेश मल्होत्रा सहित तमाम गणमान्य लोगों ने इस विवाद को शांत करने के लिये दोनों पक्षों के ​बीच सुलह कराने के प्रयास किये। गणमान्य नागरिकों के प्रयास काफी हद तक सफल रहे। जिससे देवेंद्र सिंह पक्ष में आक्रोष कम हुआ है। हालांकि मुकदमा दर्ज हो गया है लेकिन फिर भी दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास जारी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *