त्रिवेंद्र सरकार के 100 दिन, कांग्रेस ने सवाल उठाए




देहरादून. राज्य की त्रिवेंद्र सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर मनाए जाए जश्न पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने 10 बड़े सवाल उठाते हुए त्रिवेंद्र सरकार को विकास के हर मोर्चे पर फेल करार देते हुए जन विरोधी सरकार का तमगा दिया। राजपुर रोड स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत में प्रीतम ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरकार को छह महीने का वक्त देने का निर्णय किया था, लेकिन सरकार एक के बाद एक जनविरोधी फैसले करते जा रही है। इसी वजह से कांग्रेस को आगे आना पड़ा है। प्रीतम ने कहा कि किसान, आम आदमी, व्यापारी सभी के साथ भाजपा ने धोखा किया है। केवल अपराधियों और माफिया ही फलफूल रहा है। 100 दिन में ही भाजपा सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है।

सरकार पर सवाल
1 – राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अनाज का मूल्य दोगुना क्यों?
2 – बेरीनाग में कर्ज से परेशान किसान ने आत्महत्या क्यों की?
3 – राशन की दुकानों से रियायती मूल्य की चीनी गायब क्यों?
4 – चारधाम यात्रा मार्ग पर अब तक 31 तीर्थयात्रियों की मौत क्यों?
5 – बजट में एससी-एसटी, पंचायत आदि का धन क्यों काटा गया?
6 – गैरसैंण में बजट सत्र के संकल्प को पालन क्यों नही किया गया?
7 – लोकायुक्त को नख-दंत विहीन क्यों किया? सख्त प्रावधान हटाए क्यों?
8 – रंगदारी, शराब,  दुष्कर्म में आरेापित भाजपा नेताओं पर नरमी क्यों?
9 – शराब बंदी की पैरवी के बाद मोबाइल से शराब की सप्लाई क्यों?
10 – खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई में अब हिचक क्यों हो रही है?



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *