MURDER दरोगा के बेटे की गोली मारकर हत्या से सनसनी, जमीनी विवाद के चलते हत्या





काजल राजपूत
एक दरोगा के बेटे की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में सनसनी मच गई। घटना थरवई इलाके में हुई। मृत युवक के पिता पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर हैं। घटना के बाद अस्पताल संचालक डॉक्टर भागते हुए देखा गया। जबकि उसने एक पैर में ही चप्पल पहनी थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
थरवई थाना क्षेत्र के भूंसा मंडी 40 नंबर गोमती के पास बुधवार को सुबह 10 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जनकल्याण चिकित्सालय में हुई। घटना के बाद डॉक्टर एक पैर में चप्पल पहनकर बदहवास हालत में भागते हुए देखा गया। मृतक युवक के पिता पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर बताए जा रहे हैं। वह वाराणसी के सारनाथ थाने में तैनात बताए जा रहे हैं। घटना के बाद चिकित्सालय में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने युवक को एसआरएन अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए हैं।
थरवई थाना क्षेत्र के हसनपुर कोरारी गांव निवासी पंकज यादव (27) पुत्र बद्री प्रसाद यादव शहर के तेलियरगंज इलाके में रहता है। वह बुधवार को सुबह करीब दस बजे थरवई इलाके के 40 नंबर गोमती स्थित जनकल्याण चिकित्सालय में गया था। यह अस्पताल डॉ. रोहित यादव चलाता है। रोहित यादव प्रतापगढ़ में फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव का रहने वाला है। रोहित सरकारी चिकित्सक बताया जा रहा है और एक एनजीओ के माध्यम से अपना अस्पताल भी संचालित करता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पंकज यादव अस्पताल के अंदर गए थे। इसी दौरान गोली की तेज आवाज सुनाई देती है।

murder


डॉ. रोहित यादव बदहवास हालत में अस्पताल से बाहर भागते हुए देखा जाता है। उनके एक ही पैर में चप्पल था। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पंकज का खून से लथपथ शव अस्पताल के अंदर पड़ा था। शव के पास ही डॉक्टर के दूसरे पैर का चप्पल भी पड़ा मिला।सूचना पाकर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पंकज को तत्काल एसआरएन अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। गोली किसने चलाई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टर के मिलने ही घटना की हकीकत सामने आ सकती है।
शव मर्चरी पहुंचने पर जुटी भीड़

हत्या के बाद युवक का शव पुलिस लेकर मर्चरी पहुंची तो भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

डॉक्टर से जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

पंकज यादव थरवई क्षेत्र के हसनपुर कोरारी गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह तेलियरगंज में रहता था। जिस अस्पताल में उसकी हत्या हुई है उसी के पीछे वह अपना घर बनवा रहा था। माना जा रहा है कि इसी को लेकर उसका डॉक्टर से विवाद चल रहा था। घटना को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलि समामले की छानबीन कर रही है।

एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीम डॉक्टर की खोजबीन में जुटी

घटना को अंजाम देने के बाद चिकित्सक रोहित यादव फरार हो गया है। एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमें उसकी खोजबीन में लगी हैं। उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उसकी टोह ली जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *