मकान में लाखों की चोरी




हरिद्वार। कनखल स्थित संत महेन्द्र सिंह एन्क्लेव मिश्रा गार्डन में मकान नं0-501 में अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात एवं नगदी पर हाथ साफ किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलीप कुमार शुक्ला पोद्दार धर्मशाला में मैनेजर के पद पर कार्य करते हैं। उनका पूरा परिवार रात्रि में हरिद्वार धर्मशाला में ही ठहरा हुआ था। सुबह जब उनका लड़का रवि अपने आवास पर पहुंचा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। कमरों का सामान बाहर बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे जेवरात व नकदी गायब थी। परिवारजनों द्वारा कनखल पुलिस को घर में हुई चोरी होने की सूचना दी गई। तत्काल पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। दलित कुमार शुक्ला के पुत्र रवि हरिद्वार में गर्म कपड़ों की दुकान का कारोबार करते हैं। उनकी पत्नी मनीषा व बच्चे भी मिश्रा गार्डन में ही निवास करते हैं। लेकिन पूरा परिवार पौद्धार धर्मशाल में भी रूक जाता है। जिसके चलते मंगलवार की रात को भी पूरा परिवार धर्मशाला में ही रूका हुआ था। जिसके चलते मिश्रा गार्डन एन्क्लेव के मकान में परिवारजन मौजूद नहीं थे। जिसके चलते अज्ञात चोरों ने 501 मकान को निशाना बनाते हुए जमकर सभी कमरों की अलमारियों को खंगालते हुए जेवरात एवं नकदी पर हाथ साफ किया। कनखल पुलिस अज्ञात चोरों की धरपकड़ के प्रयासों में जुटी हुई है। काॅलोनी के मुख्य गेट पर तैनात गार्ड से भी पूछताछ की जा रही है। मकान स्वामी 5 लाख की चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी। जबकि संत महेन्द्र सिंह एन्क्लेव में मकानों का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। जगह-जगह मकान निर्माण करने वाले कर्मचारी भी लगे हुए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *