मेरठ।
एयर फोर्स में तैनात मॉस्टर आफ वारंट आफिसर की अचानक डयूटी के दौरान तबियत खराब होने के बाद देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव सिवाया में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सिवाया गांव निवासी चंद्रमोहन उम्र 56 वर्ष एयर फोर्स में MOW मास्टर ऑफ वारंट ऑफिसर के पद पर चंडीगढ़ में तैनात थे। वहां वह अपनी पत्नी सुमन के साथ रहते थे। अचानक डयूटी के दौरान उनकी तबियत खराब हो गई। इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया। उनके माता पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। बेटी माधुरी की शादी हो चुकी है जबकि बेटा महिर विहान जर्मनी में पढ़ाई कर रहा है।

चंद्रमोहन के दो भाइयों का देहांत हो चुका है, आज जब सिवाया के शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया तब तीन भाई वहां मौजूद रहे। उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटे हुए जब अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट लाया गया तो एयर फोर्स के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बाद में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान भाई कृष्ण कुमार, जगमोहन, सतवीर, पूर्व प्रधान जितेंद्र विहान, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनिंदर विहान भराला, विपिन विहान, सचिन विहान, विनोद, बॉबी, समी, विक्की, अमित गुप्ता आदि के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

- देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर 18 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले
- मेरठ में स्मार्टवैल्यू लिमिटेड का निःशुल्क भोजन वितरण शिविर, हजारों लोगों ने पाया प्रसाद
- कुंभ में संतों और आश्रमों को निशुल्क भूमि-सुविधाएं देने की मांग, मेलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
- हरिद्वार में पूरे नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा मीट बिक्री पर प्रतिबंध !
- किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़, सहकारी समिति की बैठक में बोली विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण


