नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी में किसानों की कर्ज माफी पर ट्वीट करके योगी सरकार के फैसले का स्वागत किया है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा है कि यूपी के किसानों को दी गई सीमित राहत सही दिशा में उठाया गया कदम है। कांग्रेस ने हमेशा से कर्ज में डूबे किसानों की कर्ज माफी का समर्थन किया है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 4 मार्च, को अपनी कैबिनेट की पहली बैठक में प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए उनके एक लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर दिया। राहुल गांधी ने ट्वीट में आगे लिखा कि वो खुश हैं कि बीजेपी ऐसा करने पर मजबूर हुई, लेकिन देशभर के पीड़ित किसानों के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास करना चाहिए। राज्यों के नाम पर किसानों के साथ भेदभाव करना ठीक नहीं है।