सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कर्मचारियों को दी गई ससम्मान विदाई




नवीन चौहान.
पुलिस विभाग में कार्य करते हुए अपनी सेवा का समय पूरा करने वाले पुलिस कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साथी पुलिस कर्मियों के साथ साझा किये। पुलिस कर्मियों ने भी उनके योगदान को सदैव याद रखने की बात कही।

अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के फलस्वरूप सेवानिवृत्त होने वाले मुख्य आरक्षी ना०पु ब्रहमानन्द का जन्म 06.10.1961 को हुआ एवं दिनांक 13:08-1980 को पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती हुए। अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के उपरान्त ब्रह्मानन्द को दिनांक 14.11 2006 को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी।

ब्रहमानन्द मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी है। ब्रहमानन्द के द्वारा पुलिस विभाग में 41 वर्ष 02 माह 17 दिवस की सेवा की गयी है तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारी द्वारा समय-समय पर पुरस्कृत किया गया। ब्रहमानन्द जनपद हरिद्वार के साथ उत्तरकाशी टिहरी गढवाल में भी रहे है।

अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के फलस्वरूप सेवानिवृत्त होने वाले उ0नि0 (वि0श्रे0) 36 ना0पु0 चन्द्र सिंह का जन्म दिनांक 16.10.1961 को हुआ एवं दिनांक 22.04.1981 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुए। अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के उपरान्त चन्द्र सिंह को दिनांक 22.04.2009 को एवं वर्ष 2018 को उ0 नि0 (वि0 श्रे0) ना0पु0 के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी।

चन्द्र सिंह मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी है। चन्द्र सिंह के द्वारा पुलिस विभाग में 40 वर्ष 02 माह 15 दिवस की सेवा की गयी है तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारी द्वारा समय-समय पर पुरस्कृत किया गया है। चन्द्र सिंह जनपद हरिद्वार के साथ चमोली देहरादून, उत्तरकाशी में भी नियुक्त रहे है।

लंबे सेवाकाल के उपरांत सेवानिवृत्ति के इस भावुक पल पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उच्चाधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि वे ताउम्र उत्तराखण्ड पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा रहेंगे। किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर पुलिस विभाग हर सम्भव मदद को, साथ में खडा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *