PM मोदी बोले- विज्ञान की ओर बढ़े देश के नौजवानों का ध्यान




नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो पर ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले 29 जनवरी को पीएम मोदी ‘मन की बात’ के जरिए देश की जनता से रुबरू हुए थे। पीएम मोदी मन की बात के 28 प्रसारणों में ड्रग्स समस्या, किसान, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जनता को संबोधित कर चुके हैं। पीएम मोदी ने मन की बात में खुशनुमे मौसम में सबका आभार व्यक्त किया है। देश के लाखों लोगों को मन की बात में सुझाव देने के लिए धन्यवाद। विज्ञान और तकनीक की मदद से भारत एक साथ 104 सेटेलाइट भेजने में कामयाब रहा. ये पूरी दुनिया के लिए अजूबा है पीएम मोदी ने पूरी दुनिया ने भारतीय वैज्ञानिकों की सफलता को सराहा है उन्होंने देश की जनता की तरफ से इसरों के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसरो की कॉस्ट एफिशिएंट टेक्नोलॉजी दुनिया के लिए अचंभा है। विज्ञान का हर रूप एक नए युग को जन्म देता है.समाज उपयोगी आविष्कारों की जरूरत है। जब हम विज्ञान और वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम की बात करते हैं तो हम सोचते हैं कि देश के युवाओं का ध्यान विज्ञान की तरफ बढ़ना चाहिए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *